बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर को एस मोड़, गैस गोदाम रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज सिंह धपोला (40) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, रिया पैलेस के पास, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के काठगोदाम-नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल रविंद्र खाती और कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला शामिल रहे।