
रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह मतदान की शुरुआत में छात्रों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा, मतदान केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ती दिखाई दी। छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं और परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. एमसी पांडे भी मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार जो पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय तक कैंपस में मौजूद होंगे, उन्हें नियमों के अनुसार मतदान का अवसर दिया जाएगा।
दोपहर करीब 1 बजे तक लगभग 38 प्रतिसत हो चुका है मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही थी और मतदान केंद्रों पर विद्यार्थियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही थी। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इसके बाद छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।







