
भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने,
रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।
ऊधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत पर प्रशासन ने छापेमारी की। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में गुरुवार को दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई।
निरीक्षण के दौरान दुकान में शराब की बिक्री की जांच की गई। इसमें निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया। इसके अलावा दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। इसके चलते ग्राहकों को शराब की निर्धारित कीमत की जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने दुकान संचालक को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बेचने और दुकान में रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने दुकानदार को नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।







