बाबा की कृपा ऐसी कि श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, पुलिस धूप में डटी रही, कैंची धाम समेत नैनीताल में ट्रैफिक संभालने को दिनभर मुस्तैद रही पुलिस।

*बाबा की कृपा ऐसी कि श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, पुलिस धूप में डटी रही*

*कैंची धाम समेत नैनीताल में ट्रैफिक संभालने को दिनभर मुस्तैद रही पुलिस*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वीकेंड के चलते नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। कैंची धाम, नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया है। थाना, चौकी, सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात नियंत्रित करने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

 

 

 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन कराए जा सकें।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित कतार में चलने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और यातायात दबाव के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर वाहन न रोकने और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने को कहा है। पुलिस ने अपील की कि यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।