कॉर्बेट में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेषज्ञों ने साझा किए सुझाव।

कॉर्बेट में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेषज्ञों ने साझा किए सुझाव।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान, विशेषज्ञों की परिचर्चा और स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और ईको टूरिज्म को लेकर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। वहीं, बच्चों को बाघों की निगरानी में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

इसके बाद ‘क्लीन कॉर्बेट, ग्रीन कॉर्बेट’ अभियान के तहत आमडंडा गेट से रिंगौड़ा गेट तक राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अवैतनिक वन्यजीव प्रतिपालक दिनेश मंगला ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में वेस्ट वॉरियर्स, होटल एसोसिएशन और वीवीपीएफ के सदस्यों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद खुले फाटो और हाथी डंगर पर्यटन जोन, जंगल सफारी को उमड़े पर्यटक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ पुनीत तोमर ने किया शुभारंभ, नाइट सफारी और ट्री हाउस रहेंगे खास आकर्षण।

 

 

 

वन विश्राम गृह रामनगर में वन्यजीव प्रबंधन और ईको टूरिज्म विषय पर दो पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जैव विविधता और जिम्मेदार पर्यटन पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय समुदाय की भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

 

 

 

वहीं, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टाइगर सेल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। वन आरक्षी प्रेमा तिवारी ने बच्चों को बाघों की निगरानी में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों और उपकरणों की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को वन्यजीव संरक्षण पर आधारित फिल्म दिखाई गई और उनके साथ संवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

 

इसके अलावा कालागढ़ में भी स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई। सांवल्दे वन परिसर में कठपुतली कार्यक्रम और वन विश्राम भवन में बच्चों के लिए फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में अधिकारियों, विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।