
रामनगर में गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर पालिका का शिकंजा, 94 चालान काटकर वसूले ₹12,800।
रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर ने शहर में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। 3 अक्टूबर 2026 को पालिका की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटे और 12,800 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। पालिका टीम ने लोगों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया।
अभियान के दौरान पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल, सुनील और राजकुमार के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौजूद रहे। पालिका अधिकारियों ने संकेत दिया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







