बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश

उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नई दिल्ली/उत्तराखंड। उत्तराखंड कैडर के 2012 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB), नई दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) नियुक्त किया गया है। पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर मिली इस नियुक्ति को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

नई भूमिका में प्रहलाद नारायण मीणा देशभर में सक्रिय वन्यजीव तस्करी और संगठित अपराध नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही खुफिया सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण और विभिन्न राज्यों की पुलिस, वन विभाग तथा केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

 

 

 

उत्तराखंड में अपने सेवाकाल के दौरान मीणा कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। अल्मोड़ा और नैनीताल के एसएसपी के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2024 में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान उन्होंने मौके पर रहकर स्थिति नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

विजिलेंस में एसपी रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की। करीब 20 माह के कार्यकाल में पीसीएस अधिकारी समेत 11 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामलों में ट्रैप कार्रवाई की गई। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन रोमियो भी संचालित किया।

 

 

देवभूमि को भावुक संदेश देकर जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मीणा ने अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से उत्तराखंड की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं और विशेष रूप से बाबा केदारनाथ को नमन करते हुए प्रदेशवासियों से मिले स्नेह और सहयोग को जीवनभर याद रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

उन्होंने आमजन से वन्यजीवों, संरक्षित पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और दुर्लभ जड़ी-बूटियों की अवैध तस्करी या कारोबार से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील भी की।

 

 

उत्तराखंड में अपनी सेवाओं के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव अपराधों के खिलाफ मोर्चा संभालने जा रहे प्रहलाद नारायण मीणा की नियुक्ति को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।