SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

 

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस की मोबाइल ऐप सेल ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक विभिन्न राज्यों से 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन का इंतजार कर रहे 250 लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाइल बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों के IMEI नंबर ट्रेस कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

बरामद मोबाइलों में 7 आईफोन, 40 सैमसंग, 58 ओप्पो, 13 वनप्लस, 19 रियलमी, 45 वीवो, 23 रेडमी, 17 पोको, 8 आईक्यू, 7 मोटो, 7 इनफिनिक्स, 3 आईटेल, 2 टेक्नो और एक नोकिया फोन शामिल हैं।

 

 

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। वहीं, एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।