अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का बड़ा पल सामने आया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ से जिम्मेदारी निभाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। IPS अधिकारी डॉ. जगदीश चन्द्र को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया, जबकि एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से अलंकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

 

देहरादून की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र को सराहनीय सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

 

वहीं, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को उनके साहस, धैर्य और कुशल संवाद क्षमता के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

 

 

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में दिखाई थी सूझबूझ

हरबन्स सिंह के सम्मान के पीछे रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे से जुड़ा घटनाक्रम भी अहम रहा। यहां सिख समुदाय के कुछ लोगों के विरोध और गुरुद्वारे में प्रवेश करने के दौरान उन्होंने धैर्य और संवाद के जरिए स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला। इसके बाद निहंगों के जत्थे द्वारा विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी प्रभावी बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक रोककर वापस भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

 

इस पूरे घटनाक्रम में किसी अप्रिय घटना को रोकते हुए प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दोनों अधिकारियों को मिले सम्मान को उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता, समर्पण और जिम्मेदारी का सम्मान माना जा रहा है। इन उपलब्धियों से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।