चार मुकदमों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर।

चार मुकदमों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत काठगोदाम क्षेत्र के रोहित आर्या को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

जिलाधिकारी नैनीताल एवं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में रोहित आर्या पुत्र प्रेम राम निवासी नवाड़खेड़ा, गौलापार को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत जनपद की सीमा से बाहर किया गया।

पुलिस के अनुसार, रोहित आर्या के खिलाफ काठगोदाम कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से संबंधित मामला शामिल है। वहीं वर्ष 2024 और 2025 में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  NBW और कुर्की वारंट पर पुलिस का एक्शन, आखिरकार गिरफ्त में आया आरोपी।

जिला बदर आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे नैनीताल जिले की सीमा से बाहर किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार।

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।