12 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने केम बाबू दिनेश कुमार को किया गिरप्तार। 

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद – संवाददाता

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कार्यालय में बुधवार की सुबह सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कार्यालय में तैनात एक आशुलिपिक को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद वन महकमे में मचा हड़कंप।  आपको बता दे क़ी 7 घंटे की पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम ने केम बाबू दिनेश कुमार को किया गिरप्तार। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि जसपुर उधम सिंह नगर निवासी भूरे खा ने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग में तैनात आशुलिपिक दिनेश कुमार द्वारा पेड़ कटवाने के नाम पर उनसे 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, मामले में विभाग द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद गठित विजिलेंस की टीम ने रामनगर में पहुंचकर तराई पश्चिमी वन प्रभाग कार्यालय में आशुलिपिक दिनेश कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

 

सीओ मनराल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *