कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ के हमले से हूई, एक श्रमिक हुई दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठोर – प्रधान सम्पादक

रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे एक मजदूर पर अचानक बाघ ने हमला बोलते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया, वही इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज शर्मा ने बताया कि मानपुर ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश निवासी खलील नाम का व्यक्ति अपने अन्य सहयोगी श्रमिकों के साथ धनगढ़ी इलाके में सड़क निर्माण का कार्य कर रहा था। तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया, जानकारों के अनुसार बाघ उक्त श्रमिक पर हमला बोलने के उपरांत उसे जंगल की और घसीटता ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

 

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने जंगल में कुछ दूरी पर खलील का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। उपनिदेशक नीरज शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *