ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

ख़बर शेयर करें -

अनिल तिवारी – संवादाता 

काशीपुर में विशेष सभा का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के चेयरमैन श्री संतोष मेहरोत्रा और योग प्रशिक्षक डॉ. आर सी शर्मा ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई और इसके बाद बुनियादी योग मुद्राओं, प्राणायाम और ध्यान की प्रस्तुति दी गई जो योग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग प्रशिक्षक डॉ. आर सी शर्मा ने लाइव योग सत्र में आसन और प्राणायाम का प्रदर्शन कर सभी छात्रों को योग के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद संभाली झाड़ू — दिया बड़ा संदेश।

 

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के अध्यक्ष, श्री संतोष मेहरोत्रा ने कहा, “यह अवसर एक संदेश देता है कि ऊर्जा शरीर, भौतिक शरीर और मन का संरेखण स्वस्थ होने की कुंजी है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति के रूप में हमारे साथ रहा है और फिर भी आधुनिक दुनिया में इसकी गहन प्रासंगिकता है। एक कॉलेज के रूप में यह हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को अपने दैनिक जीवन में योग के एकीकरण के बारे में जागरूक करें।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में PM मोदी का इमोशनल कनेक्ट, हर शब्द में झलकी अपनत्व की भावना।

 

सभी विभागों के छात्रों ने सामूहिक योग में भाग लिया जहां उन्होंने योग के महत्व, इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जाना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सेक्रेटरी सुश्री शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीटूशनल हेड सुश्री प्रतिमा सिंह, अकादमिक डायरेक्टर श्री मनोज मिश्रा, रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री शीतल सुब्बा और सभी अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *