समर कप के फाइनल में पहुँची कॉर्बेट टाइगर्स की टीम।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

रामनगर कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित सांवल्दे स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आज जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट ” समर कप ” में पहला क्वालीफ़ायर मैच कॉर्बेट राइडर्स व कॉर्बेट टाइगर्स के मध्य खेला गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बेट राइडर्स ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का स्कोर बनाया जिसमें प्रीत सैनी ने शानदार बैटिंग करते हुए 40 व विशाल चन्द्रा ने 23 रनों का योगदान दिया, कॉर्बेट टाइगर्स की ओर से शिवम रावत ने 2 व निशांत रावत , पारस अधिकारी, रोहित मेहता ने 1-1 विकेट विकेट प्राप्त किया, 141 रनों के लक्ष्य को कॉर्बेट टाइगर्स ने मैच की अंतिम बॉल पर रोमांचकारी तरीके से 8 विकेट गवांकर प्राप्त कर लिया, ओर 2 विकेट से इस मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

रोहित मेहता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सर्वाधिक 63 व प्रेमदीप ने 19 ओर निशांत ने 15 रनों का योगदान दिया, कॉर्बेट राइडर्स की ओर से विशाल चन्द्रा व हरीश ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। रोहित मेहता इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच एलिमिनेटर मैच कॉर्बेट टस्कर्स व कॉर्बेट थंडर्स के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बेट थंडर्स की टीम मात्र 94 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें दिपांशु ने सर्वाधिक 26 व मयंक जोशी ने 18 रनों का योगदान दिया, कॉर्बेट टस्कर्स की ओर से अर्जुन नेगी (स्पाइडर) ने 4 व कप्तान अंशुल रावत, शुबहान ने 2-2 विकेट प्राप्त किये, 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉर्बेट टस्कर्स की टीम मात्र 58 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल को जनता का अपार समर्थन, 484 कैम्पों से लाखों को लाभ

जिसमे अंशुल ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया, कॉर्बेट थंडर्स टीम की ओर से अनस अकरम , मयंक जोशी ने 3-3 विकेट प्राप्त किये इस प्रकार 36 रनों से इस मैच को जीतकर कॉर्बेट थंडर्स ने क्वालीफ़ायर -2 में प्रदेश किया, इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच मयंक जोशी रहे। अदनान रज़ा व तरुण बिष्ट अंपायर रहे व गौरव सत्यवली स्कोरर रहे। इस दौरान मो०इसरार अंसारी, शकील अहमद, से संजय टम्टा,इमरान हुसैन, शाह फ़ैसल, नदीम अख्तर , मनोज कुमार, आदि उपस्थित रहे। कल टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफ़ायर मैच कॉर्बेट थंडर्स व कॉर्बेट राइडर्स के मध्य खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *