गुलजारपुर वन क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पार्टी से संपादक 

काशीपुर के गुलजारपुर वन क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। बता दें कि काशीपुर के गुलजारपुर वन क्षेत्र में गस्त के दौरान वन विभाग के बीट वॉचर को सूचना मिली कि पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही बीट वाचर ने मौके कब पर पहुंचकर जानकारी ली तो देखा कि एक व्यक्ति का शव उसकी जींस की पेंट से पेड़ पर लटका हुआ है। शव को देखते ही बीट वॉचर ने घटना की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों और पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। इस दौरान कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ पर चौक के लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *