आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल नें सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक 

 

रामनगर  16 जुलाई 2022 आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा के समीप ग्राम पंचायत देवीपुरा मे मनरेगा एनआरएलएम व आईसीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एव विभिन्न हरियाली चैतना, एकता,साईंबाबा, निमा दिव्य आदि देवीपुरा की स्वय सहायता समूह की महिलाओ ने बांस एवं फलदार के वृक्षों का रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल नें सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

माननीय विधायक ने सभी को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा की हम सभी को अपने-अपने आसपास अधिक से अधिक पेड पोधो लगाने चाहिए व अपने जन्म दिवस, विवाह एव अन्य शुभ अवसर पर भी पेड लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण सन्तुलन बना रहे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा की बांस के पडे लगाने से जहां भूमि कटाव को रोका जा सकता है वही स्थानीय लोगो को स्वरोजगार भी मिलेगो। उन्होंन कहा यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है आगे भी बडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल नें सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ सतीश तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्प पन्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता आर्य , जेस्ट प्रमुख संजय नेगी, खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत के साथ ही जनप्रतिनिधि महिलाएं
————0———
के•एल•टम्टा अपर सूचना अधिकारी नैनीताल 7055007024