हरेला पर्व के उपलक्ष में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और उनके समर्थकों के द्वारा अपने बूथों पर किया वृक्षारोपण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

रामनगर  मे आज हरेला पर्व के पावन अवसर पर अपने बूथ मंगलार व जोगीपुरा, CTR बिजरानी रेंज, रामनगर वन कोसी रेंज, तराई पश्चिमी बेलपड़ाव वन प्रभाग, सुविधा संस्था जलवायु परिवर्तन हल्द्वानी व देवीपुरा मालधन में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियो व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने सभी सम्मानित उपस्थितगणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार है पेड़ो के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन कि कल्पना भी नही की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

हरेला पर्व के उपलक्ष में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और उनके समर्थकों के द्वारा अपने बूथों पर किया वृक्षारोपण।

 

इसलिए प्रत्येक मनुष्य को जीवन मे एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा व सुरक्षा भी करनी चाहिये तभी हम पेड़ लगाने का परम पुण्य मिलता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान,किशोरी लाल, dfo चंद्र शेखर जोशी, बलवंत साही, शेखर तिवारी, बलदेव रावत, मदन जोशी,भगीरथ लाल चौधरी, नरेंद्र शर्मा, इन्दर रावत, घनश्याम शर्मा, शकील अहमद, मनमोहन बिष्ट,अमित लोहनी,बह्मदेव झा,अमिता लोहनी, मठपाल, दीपा पाण्डेय, कृपाल जोशी, जगत भुलयानी, आनद रावत, दिवेक सम्मल, त्रिलोक अधिकारी आदि भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामवासी व सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।