झील संरक्षण हेतु झील किनारे साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

भीमताल झील संरक्षण को लेकर तालाब किनारे फैली गंदगी हटाने व झील के पानी को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से 19 अगस्त को नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी,हिमालय जन सेवा फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान नगर के युवाओं-युवतियों, सामाजिक संगठनों और झील से जुड़े विभागों को लेकर झील संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं, इस दिन भीमताल तालाब के आस-पास स्वच्छता अभियान, झाड़ी साफ-सफाई, कूड़े का निस्तारण एवं जल संरक्षण संबंधी चयन पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम सदस्यों द्वारा झील के सौंदर्यकरण के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग, सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से की मुलाकात।

 

उसी क्रम में आज 11 बजे से झील किनारे, थाने समीप, नाले के मुहाने वाले झील के भागों में झाड़ी कटाई, कूड़ा-करकट प्लास्टिक,पन्नियों, बोतल, दर्जनों कट्टे में भरकर निस्तारण किया साथ ही 5 दर्जन जल संरक्षण पौधों का रोपण किया गया, कार्यक्रम 3 घंटे रहा जिसमें नगर के तमाम लोगों ने भाग लिया नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी लोगों का कार्यक्रम सफल एवं भव्य बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक डॉ.फरहा खान ने सभी नगरवासियों से अपील की नगर के पर्यावरण एवं झील को बचाने में अपना सहयोग दें। झील संरक्षण अभियान एवं पौधारोपण में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, पूर्व चैयरमैन राजेश नेगी, डॉ फरहा खान, हिमांशु दानी, हर्षल कन्नोजिया, निधि जोशी, ऋषभ जोशी, कमल जोशी, नीरज जोशी, श्रीजा, संजना, पवित्र, सुनील, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गणेश सिंह सुयाल, मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगडवाल, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता, झील से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी गण, मनीष जोशी आदि ने सहयोग दिया।।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *