देवबंद-रूङकी नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने कितने लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। पढ़िए पूरी खबर।

अमित नौटियाल  _संवाददाता

देवबंद-रूङकी नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने लाखो रूपये की राशि स्वीकृत की।

*सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर स्वीकृत की गई राशि*

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

*केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम को पत्र लिखकर दी जानकारी*

 

*सीएम ने आभार व्यक्त किया*

रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि ₹28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरी होगी PNG पाइपलाइन, मुख्य सचिव ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

kj
tara