वन ग्राम पटरानी में हाथी का आतंक जारी।

रोशनी पांडेय – सह सम्पादक

रामनगर। इन दिनों वनग्राम पटरानी में हाथी का आतंक लगातार जारी हैं। हाथी धान की फसल में जमकर कोहराम मचा रहा हैं। ग्रामीणों द्वारा हाथी को भागने के सारे प्रयास भी विफल होते नजर आ रहे है। शाम होते ही हाथी ग्रामीणों की फसलों में जमकर तांडव मचाता हैं। जब ग्रामीण हाथी को भगाने का प्रयास करते हैं तो हाथी ग्रामीणों पर ही हमलावर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना हैं कि विधायक रामनगर ओर वन विभाग को भी सूचना देने पर कोई बड़ी कार्यवाही होती नजर नही आ रही हैं। ग्रामीणों को हाथी के आतंक से कब निजात मिलेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *