पर्यटकों से भरी टेम्पू ट्रेलवर को केंटर ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा, एक घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक  

 

रामनगर कल देर शाम रामनगर के शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में दिल्ली से आये पर्यटकों के टेम्पू ट्रेवलर में केंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में एक पर्यटक घायल हो गया, जबकि अन्य पर्यटक बालबाल बच गए.वहीं ट्रेवलर चालक ने लापरवाह केंटर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली निवासी शिवम् ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली से रामनगर 16 लोगों के साथ ऑफिस टूर पर घूमने आये हुए थे। शनिवार को रामनगर में घूमने के दौरान वह शिवलालपुर चुंगी पर सामान लेने के लिए रुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

 

इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने लापरवाही से उनके टेम्पू ट्रेवलर पर जोरदार टक्कर मार दी, उन्होंने बताया कि हादसे में उनका एक साथी घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  छपेली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर झूमे दर्शक।