उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर – भावाधस भीम के पिछले कई दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन व सत्याग्रह आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत ने अनशनकारियों का जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया और अनशनकारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री महोदय से मिलवाने का वादा किया। बता दे आंदोलन को सीतावनी में आस्था रखने वाले बाहर शहरों का वाल्मीकि समाज प्रतिदिन अपना समर्थन देने आ रहा था तथा रामनगर विधानसभा से लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों जैसे आम आदमी पार्टी, बसपा, छात्र संघ व सामाजिक संगठनों के साथ साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी व उनकी क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रधानों का समर्थन रहा।
आज छठे दिन रामनगर की मातृ शक्ति के साथ सभासद भुवन डंगवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद रामनगर के सभासदो ने भी अपना समर्थन दिया।

















