उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन, धामी सरकार आरोपियों की संपत्ति करेगी जब्त।

 रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजों करने वालों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन होने वाला है। आरोपियों पर एसटीएफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। युवाओं को सरकारी नौकरियां बेचने वाले आरोपियों की अकूत संपत्ति को एसटीएफ जब्त करेगी। एसटीएफ परीक्षा घपलों में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

इनमें प्रमुख आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटा ली गई है। भर्ती घपले के एक प्रमुख आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की मोरी में स्थित भू-संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है। एसटीएफ जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के बाद अब कुछ संपत्तियां कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। हाकम की हरिद्वार में स्थित संपत्तियों की भी खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

हाकम पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया गया है। इसलिए संपत्तियां जब्त करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं होगी। हाकम के बाद रामनगर के कारोबारी चंदन सिंह मनराल का नंबर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

 

भर्ती घपले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनराल को सबसे ज्यादा मालदार बताया जा रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि मनराल की संपत्तियों का भी पता लगा लिया गया है।

kj
tara