भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय का 4 दिवसीय दौरा कल से।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवांददाता

देहरादून :-

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय का 4 दिवसीय दौरा कल से, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी कार्यक्रम की जानकारी, 14 अक्टूबर को हल्द्वानी से शुरू अपने प्रवास के दौरान विजय वर्गीय बूथ व मंडल स्तर की बैठकों में भाग लेने के साथ साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल की छाती पर अवैध कब्जा, वन माफिया–होटल गठजोड़ का खेल! जंगल में खड़ी कर दी अवैध पार्किंग धामी सरकार के अतिक्रमण अभियान को झटका! जंगल की जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल।

 

15 अक्टूबर को बूथ स्तर व मंडल स्तर की बैठक में प्रतिभाग करेंगे, दोपहर मे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात्रि प्रवास के लिए वह हरिद्वार पहुंचेंगे, 16 अक्टूबर को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

 

 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से साथ मुलाकात के बाद विजयवर्गीय रात्रि प्रवास से पहले पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे, अपने दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समिति व अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, NBW के बाद पुलिस ने घर से दबोचा 🚨

 

इसी दिन दोपहर में पत्रकार वार्ता व सांसदों से मुलाकात के बाद रात्रि मे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *