तीन बच्चों के पिता पर चढ़ा इश्क का बुखार, एकतरफा प्यार में जबरदस्त बवाल, बीडीसी सदस्य की हत्या।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। आशनाई के विवाद में हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। यूपी के मऊ में तीन बच्चों के पिता के एकतरफा प्यार में जबरदस्त बवाल हो गया। आए दिन लड़की को छेड़ने का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर हमला किया गया। बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। यूपी के मऊ में तीन बच्चों के पिता के एकतरफा प्यार में जबरदस्त बवाल हो गया। आए दिन लड़की को छेड़ने का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर हमला किया गया। बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके चार घर वालों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। वारदात रानीपुर थाना क्षेत्र के पडरी ग्राम सभा की है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

यहां पर श्यामा नाम के तीन बच्चों के पिता को प्यार का खुमार चढ़ गया। गांव की ही एक युवती पर बुरी नजर रखने लगा। जब युवती की शादी तय हो गई तो तोड़वाने के लिए तरह-तरह की हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ युवती घर में घुसकर छेड़खानी की और घर वालों को हसियां और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

वारदात में युवती के चाचा के 25 वर्षीय बेटे बीडीसी सदस्य अजीत की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हो गए।  घायलों में एक मनोज रानीपुर ब्लाक का बीडीसी सदस्य है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

युवती के अनुसार गांव 3 बच्चों का पिता काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। परिवार और अपनी इज्जत के ख्याल से इसका किसी ने विरोध नहीं किया। जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी श्यामा ने उसके घर वालों और ससुराल वालों को तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया।

 

 

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी सदर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। थाने की पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

kj
tara