एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी/सम्मेलन, दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसेन – सवाददाता

आज दिनांक:- 31.10.2022 को डॉ मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में जनपद उधमसिंहनगर पुलिस के सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी, जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर वार्ता/आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

 

1:- पूर्व माहमें मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।

2:- उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक/विभागीय व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

3:- सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही किए जाने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने, क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

 

4. थाने के मालो का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें।

5.छोटे अपराधों का तत्काल निस्तारण करें,बेवजह विवेचना पेंडिंग न रखे।

 

 

6.सभी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारेंगे, जाम न लगने दे। काले शीशे लगे वाहनों व विपरीत दिशा से आने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही करेंगे।

 

7.माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लाउड स्पीकर के संबंध में दिए गए निर्देशों शत-प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें

8.सभी रात्रि गस्त टाईम से रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-नौकुचियाताल में होंगे बड़े बदलाव, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर करोड़ों की योजनाएं

9.साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाएं।

 

 

 

10.सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी अपने कार्यालय/ थाने ऐसे कर्मचारियों का चयन करेंगे जो अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

महोदय द्वारा अपराधों का अनावरण व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सराहनीय कार्य करने वाले 25 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया सैल उधमसिंहनगर पुलिस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *