भूकंप के झटकों से डोली धरती, धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, नींद से उठ कर घरों से निकले लोग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुबह 6.27 बजे आया। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए।नेपाल के साथ भारत में धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। कुछ रुककर दो बार झटके लगने से नींद में सोए लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। वहीं भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में छह लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डोटी  जिले में एक घर गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।

 

 

भूकंप के झटके ठीक 1.57 मिनट पर महसूस किये गये।  लोग उस समय गहरी नींद में थे। यकायक धरती में तेज कंपन हुआ। कुछ सेकंड के लिए भूमि हिली। लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले स्थानों के लिए भागे। भूंकप का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा बताया जा रहा है। साथ ही इसकी गहराई सतह से दस किमी नीचे रही।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुबह 6.27 मिनट पर धरती हिलने से पहले से ही घबराए लोग और डर गए। इस बार भूंकप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर अंदर बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

 

 

भूकंप के झटके यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ बरेली आदि शहरों में भी महसूस किए गए। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा में भी झटके महसूस हुए। इस दौरान कई जगह से लोगों के बेड तक हिलने की खबर आई। हालांकि राहत की बात यह है कि इन जगहों से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं आई।