होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा होटल को भी किया सीज।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने नगर की सराय रोड पर एक होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ करने और आधार कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।इससे पहले शहर के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल का लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापा पड़ते ही युवक-युवतियां होटल से निकल कर भाग गए थे। आज मंगलवार को भी पुलिस टीम ने बड़ौत में टीम के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय रोड पर विकास प्राधिकरण द्वारा होटल पर सील लगाए जाने के बावजूद गलत काम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

जिसके बाद एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एन एस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो होटल के कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।पुलिस ने सभी जोड़ों के आधार कार्ड देखे। हालांकि जांच में सभी बालिग मिले हैं। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

इस दौरान पुलिस ने होटल को सीज करते हुए होटल संचालक को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, सराय रोड पर ही मीरापुर रजबहे की पटरी के सामने स्थित एक होटल में अभी भी विकास प्राधिकरण व मंडी पुलिस चौकी की मिलीभगत से गोरख धंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

 

जबकि कुछ दिन पूर्व डीएम के आदेश पर इस होटल पर भी सील लगाई गई थी।लोगों का आरोप है कि कई बार होटल में आने-जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो या फोटो भी पुलिस को भेजा, लेकिन इसके बावजूद भी मंडी पुलिस चौकी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

kj
tara