चाइल्ड लाइन ने थैंक यू कार्ड देकर मनाया दोस्ती सप्ताह।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन ऊधमसिंह नगर के द्वारा 14 नवंबर से 21 नवंबर तक दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। केन्द्र समन्वयक शायरा बानो के द्वारा बताया गया कि दोस्ती सप्ताह मानने के मुख्य उद्देश बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना व विभागों के साथ तालमेल बनाना है। चाइल्ड लाइन 1098 18 बर्ष से कम उम्र के बच्चों की देखभाल व संरक्षण के लिए कार्य करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

 

 

दोस्ती सप्ताह पर चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, कार्यक्रम एक दिवसीय पोक्सो कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान,चित्रकला प्रतियोगिता व बाल समूह के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक व गेम के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों ,बाल सुरक्षा ,शिक्षा स्वास्थ्य, सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला, PM आवास परियोजनाओं की होगी नियमित निगरानी।

 

 

दोस्ती सप्ताह के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, चाइल्ड लाइन वॉलंटियर, स्टेकहोल्डर के साथ कोआर्डिनेशन के लिए चाइल्ड लाइन से दोस्ती करने व बच्चों/ चाइल्ड लाइन टीम की मदद करने के लिए थैंक्यू कार्ड दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी निवेदिता कुकरेती का बड़ा संदेश—'अपराध छिपाएं नहीं, पुलिस को तुरंत बताएं'।

 

 

चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा न्यूज़ दर्पण,खबर का असर, हिंदुस्तान नेटवर्क, न्यूज़ प्रिंट, दैनिक जागरण, फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क, सतर्क भारत, अमृत विचार, अमर उजाला, हिंदुस्तान, को धन्यवाद कार्ड दिए गए है । इस दौरान चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक शायरा बानो, टीम मेंबर नंदनी वर्मा, अंशुल कपूर आदि उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *