कॉर्बेट से सटे वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान क्षेत्र में बाघ ने बनाया एक विक्षिप्त को अपना निवाला।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर के कॉर्बेट से सटे वन प्रभाग के कोसी रेंज क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर स्थित मोहान एवं धनगढ़ी नाले के बीच सोमवार की देर रात एक बाघ ने इलाके में घूमने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति पर हमला बोलते हुए उसे अपना निवाला बना दिया .घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने इलाके में गश्त करते हुए जंगल में विक्षिप्त व्यक्ति के शव को खोजने के लिए अभियान चलाया .जिसमे विक्षिप्त व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह वन कर्मियों ने जंगल से बरामद कर लिया .घटना की जानकारी देते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि यह विक्षिप्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. जिसे कई बार कर्मचारियों द्वारा जंगल में जाने से भी रोका गया. लेकिन कल रात बाघ के हमले के बाद इस विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *