महिला वकील ने घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की महिला वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

नोएडा में सेक्टर-121 स्थित हाई प्रोफाइल सोसाइटी क्लियो काउंटी में रहने वाली एक महिला वकील ने घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी महिला वकील अनुबंध पूरा होने के बाद भी सहायिका से मारपीट कर जबरदस्ती घर पर काम करा रही थी।

किसी तरह घरेलू सहायिका के घरवालों को जानकारी मिली तो परिजनों ने सोमवार शाम को नोएडा पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद महिला वकील ने सहायिका के परिजनों को धमकी दी। कोतवाली फेज-तीन पुलिस ने इस मामले में महिला वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहायिका का मेडिकल कराया गया है।

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।