असंविधानिक तरीके से बसन्तोत्सव 2023 आयोजित कराये जाने पर रोक लगाने के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति बैठपड़ाव के आजीवन सदस्यों द्वारा एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल को दिया है। जिसमे समिति के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहाँ कि पिछले 3वर्षों से समिति का नवीनीकरण नही हुआ है, और समिति में वाद विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाँ की समिति के पूर्व पदाधिकारी गलत तरीके से अपना कब्जा जमाए बैठे है। और अवैध रूप से सारे कार्यों को अंजाम दे रहे है, उन्होने कहां कि हमने इसका विरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

 

 

 

कि जब तक समिति के रेजिस्ट्रेशन का रिन्यूअल नही होता है तब तक समिति अस्तित्व में नही है।समिति के आजीवन सदस्य जगदीश तिवारी ने कहा की अब ये लोग समिति के बैनर तले बसंतोत्सव का आयोजन करने जा रहे है। जो गैरकानूनी है,जिसकी शिकायत रेजिस्टार कार्यालय हल्द्वानी में भी की गई है, उनके द्वारा भी इनको विभिन्न बिंदुओं पर 15दिनों में जवाब देने को कहां गया है,आजीवन सदस्य जगदीश तिवारी ने कहां कि जब तक समिति का विवाद का समाधान नही होता तब तक ये कोई भी कार्य समिति के बैनर तले नही कर सकते,जगदीश तिवारी ने कहां की हमारे द्वारा इनको सुझाव भी दिया गया कि आप लोग समस्त समाज के लोगो को विस्वास में लेकर के,जो भी आयोजन करना है। उनके सहयोग से करें, लेकिन जब तक समाधान नही होता तब तक आप लोग समिति के बैनर तले कोई कार्यक्रम का आयोजन नही कर सकते,उन्होंने आरोप लगाया कि ये पदाधिकारी अड़े हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

 

 

कि हम समिति के नाम से ही कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जो गैर कानूनी है, इसी को लेकर आज हम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए है कि इस आयोजन को रुकवाकर इसका समाधान करें।वही मामले में उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने इसको समिति की आपसी विवाद कहकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।