सॉन्ग नदी में डूबने से आफताब की मौत, दोस्तों के संग नहाने के दौरान हुआ हादसा।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सॉन्ग नदी में नहाने के दौरान 19 वर्षीय आफताब की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने नदी से शव बरामद कर रायवाला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायवाला थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला 19 वर्षीय आफताब अपने चार दोस्तों के साथ साहब नगर में बह रही सॉन्ग नदी में नहाने के लिए पहुंचा। इस दौरान आफताब अचानक नदी में डूब गया। दोस्तों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस और एसडीआरएफ कि टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

 

सर्च ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ की टीम ने आफताब के शव को नदी से बाहर निकाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद आफताब के परिजन भी रायवाला पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि आफताब लालतप्पड़ स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाअभियान, प्रदेशभर में हजारों नागरिकों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *