स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की निकिता और कविता को महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

अमित नौटियाल  -संवाददाता

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिनांक 4 मार्च 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली “विमेन चैंपियन“ को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया जिस में उत्तराखंड राज्य की 2 ग्राम प्रधानों श्रीमती निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं श्रीमती कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेन चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें ओडीएफ प्लस गांव, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें श्रीमती नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं श्रीमती कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम में श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री विश्वेश्वर टूडू राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय श्री प्रहलाद सिंह पटेल राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार श्री देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री पंकज कुमार, सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ पुरस्कार वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

 

कार्यक्रम में राज्य की ओर से श्रीमती अनुराधा पाल जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती हिमाली जोशी पेटवाल इकाई समन्वयक स्वजल, श्री सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी देहरादून, श्री नमित रमोला अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन ,श्री संजय पांडे, श्री सुरेश पांडे, श्रीमती मंजू जोशी, श्री गिरजा शंकर भट्ट, सुश्री लक्ष्मी कुमारी स्वजल एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों,महिला समूह की प्रतिनिधियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

नितेश कुमार झा सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखंड शासन एवं उदय राज सिंह निदेशक द्वारा सभी सम्मानित विमेन चैंपियनों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई है।