G 20 सम्मेलन को लेकर बाज़पुर में चलाया सफाई अभियान।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

रामनगर में होने वाले G-20 सम्मेलन को लेकर बाजपुर में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया। बता दें कि रामनगर में होने वाले G-20 सम्मेलन को लेकर विदेशी मेहमानों के लिए चुने गए मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

 

 

इस दौरान एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि G-20 के चलते विशेष अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि G-20 में शामिल होने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों को साफ और सुंदर बाजपुर दिखाई दे इसके लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *