विदेश मे रह रहे व्यक्ति व उनकी मृत माता के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैक से 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पर्दाफांस कर पुलिस ने सरगना सहित 03 अभियुक्तो को किया गिफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01.04.2023 को थाना हाजा पर मीना पाल पत्नी राहल सिंह शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर ने तहरीर बावत दिसम्बर 2021 में राजपा सिंह उर्फ राजू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रम्पुराकाजी थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर व श्रीमती गुरदेव कौर पत्नी सोहन सिंह व अनूप सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गली नं0 4 फेस 2 सिंह कलोनी रूद्रपुर के साथ बैक आंफ बड़ौदा शाखा खानपुर मे अपनी ग्राम गोविन्दपुर गूलरभोज तहसील गदरपुर मे स्थित कृषि भूमि पर ऋण लेने के लिए आवेदन किया। जिस पर भूमि के सत्यापन पर अनूप सिंह व राजपाल सिंह नाम के व्यक्ति मिले और इनके निवास का सत्यापन किया गया। इसके बाद ऋण की समस्त कार्यवाही के बाद  अनूप सिंह व गुरुदेव कौर के नाम पर बैक शाखा द्वारा 16-16 लाख रुपये के दो ऋण स्वीकृत किये गये वर्ष के अन्त मे खाते के नवीनीकरण के लिए सम्पर्क करने पर व स्थानीय लोगो से जानकारी करने पर पता चला कि अनूप सिंह काफी समय से कनाडा मे रहते है व उनकी माता गुरदेव कौर की मृत्यु 2019 मे हो चुकी है।

 

 

 

इस प्रकार, बैक शाखा से मृत श्रीमती गुरदेव कौर व NRI अनूप सिंह के दस्तावेजो को फर्जी रूप से असली दिखाकर शाखा में प्रस्तुत किया गया और जमानती के तौर पर श्री कुलवीर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंहगली नं0 4 फेस 2 सिंह कलोनी रूद्रपुर को लाने इनके द्वारा अपनी असली पहचान छुपा कर फर्जी दस्तावेज बनाकर शाखा से धोखे से ऋण स्वीकृत कराया गया। एक कूट रचित षडयंत्र के तहत राजपाल सिंह उर्फ राजू व उसके साथियो द्वारा मूल मालिको के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक और मूल मालिको के साथ धोखाधड़ी करने विषयक तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर मुकदमा FIR NO- 70/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

 

पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही- घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय पन्तनगर के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष दिनेशपुर के कुशल निर्देशन मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियोग मे विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी सुरागरसी पतारसी की गयी तो दिनांक 02.04.2023 की रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर जाफरपुर तिराहे से आगे धौलपुर पावर हाउस के पास उक्त घटना मे संलिप्त अभियुक्त राजपाल सिंह उर्फ राजू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रम्पुराकाजी थाना के लाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

2- प्रेमसिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम किलावली चौकी गढ़ीनेगीथाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष, 3-हरजिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह निवासी मालधन नं)- 02 मोहन नगर थाना रामनगर जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया . दौराने पूछताछ अभियुक्त राजपाल उर्फ राजू द्वारा बताया कि मैं पहले बाजपुर, केलाखेड़ा क्षेत्र में चोरी करता था. धीरे – धीरे मैं चोरी करते – करते अपराधियों की शरण में रहने लगा फिर मैंने बैंक व लोगों से धोखाधडी कर पैसा कमाने के बारे में सोचा और काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर के आस-पास के क्षेत्र में लोगों के साथ धोखधड़ी कि फिर मैंने बैंकों से धोखाधड़ी करने की योजना बनाई और इसके लिए मैने एक टीम जिसमे ऐसे लोगो को चुना जिन्हें पैसो की अत्यधिक आवश्यकता थी तथा जो कम पड़े लिखे होते थे उनको शामिल किया.

 

 

 

इस प्रकार मैने राजा निवासी गली नं0- 04 फेस नं0-02 सिंह कॉलौनी रुद्रपुर . हरजिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह निवासी मालधन नं0- 02 मोहन नगर थाना रामनगर जनपद नैनीताल व हरजिन्दर की एक महिला रिश्तेदार तथा प्रेम सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम किलावली चौकी गढ़ीनेगी थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर को अपनी टीम में शामिल किया। हमारे द्वारा योजना अनुसार एक वर्ष पूर्व अनूप सिंह पुत्र सोहन सिंह जो कनाडा मे रहते है तथा उनकी माता गुरदेव कौर जिनकी मृत्यु हो गयी है जिनको कृषि भूमि गुलरभोज में थी के नाम से बैक आँफ बडौदा खानपुर मे ऋण के लिए आवेदन किया और हरजिन्दर सिंह को अनूप सिंह तथा प्रेम सिंह को गारण्टर कुलवीर सिंह तथा हरजिन्दर की महिला रिश्तेदार को पुरदेव कौर के रुप में बैंक ऑफ बड़ौदा खानपुर में पेश किया बैंक प्रबन्धक को फर्जी कागजात दिखाकर विश्वास में लेकर अनूप सिंह अनूप सिंह की माताजी गुरदेव कौर तथा गवाह के फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर 16 16 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लेना और लोन के पैसो को आपस में बाट लिया स्वीकार किया गया है। फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तगण को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा() न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1-राजपाल सिंह उर्फ राजू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रम्पुराकाजी थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष

2- प्रेम सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम किलावली चौर्क गढ़ीनेगी थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष 3- हरजिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह निवासी मालधन नं0- 02 मोहन नगर थाना रामनगर जनपद नैनीताल।

मीडिया सेल ऊधम सिंह नगर पुलिस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *