टैबलेट के लिए हुई मारपीट। वीडियों आया सामने

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर के पीएनजीपी महाविद्यालय में टैबलेट के लिए जमा हो रहे आवेदनों की लाइनों में धक्का मुक्की आपको बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालय में पढने वाले सभी छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा की। जिसके बाद प्रदेश भर के सभी महाविद्यालय में टैबलेट के लिए छात्रों के आवेदनों की लाइनें लगी गई थी। वहीं रामनगर के पीएनजीपी महाविद्यालय में टैबलेट के लिए जमा हो रहे आवेदनों की लाइनों में धक्का मुक्की के बाद मंगलवार को मारपीट होने का वीडियों सामने आया है। जहां छात्रों ने बीकाॅम अनुभाग में आवेदन जमा करने की होड में एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने की बाद मारपीट की। वहीं मारपीट के बाद महाविद्यालय में हडकंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"