महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, महिला की मौत।

ख़बर शेयर करें -

महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, महिला की मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूद लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची।जिस समय महिला ने कूद लगाई उस समय पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

 

 

 

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

 

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

ख़बर शेयर करें -