दसवीं के छात्र को परिवार के ही, लोगों ने इतनी भयानक मौत दी कि, देखने वालों की रुह कांप गई, पुलिस ने परिवार के सात लोगों के उपर नामजद केस दर्ज किया।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

जयपुर से रौगटे खड़े कर देने वाली खबर है। दसवीं के छात्र को परिवार के ही लोगों ने इतनी भयानक मौत दी कि देखने वालों की रुह कांप गई। लाश की हालत ऐसी थी कि खून के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था। उसे कांटे लगे हुए डंडों से इतना मारा गया कि ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां से खून नहीं निकला हो। दरअसल, यह दिल दहला देने वाली क्राइम की घटना जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके का है। पुलिस केस की जांच पड़ताल कर रही है। केस की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित चतरपुरा गांव में रहने वाले लाखाराम के भतीजे सागर की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले लाखराम का अपने ही भाई के बेटे यानि चचेरे भाई से किसी तरह का विवाद हो गया। लाखराम अपने खेत में काम कर रहा था, इस दौरान चचेरा भाई अपने परिवार के लोगों को लेकर रात के समय घर आ गया। घर आते ही मारपीट शुरू कर दी। उसने शराब पी रखी थी और पुराने विवाद की दुहाई दे रहा था। मारपीट करने वालों के हाथ में हथियार भी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

 

लाखराम ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा सागर और उसका बड़ा भाई रात में अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक मारपीट की आवाज सुनकर वे भी नीचे आ गए। जैसे ही नीचे आए उन पर भी हमला कर दिया गया। परिवार के दो लोगों ने सागर पर कांटो लगे हुए डंडे से इतने वार किए कि वह वहीं खून से सन गया और बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले गए तो अस्पताल वालों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

 

 

इस हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए। लाखराम ने रामनगरिया पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आखिर परिवार कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश के बाद अब रामनगरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हत्या समेत नौ धाराओं में केस दर्ज कर परिवार के सात लोगों को नामजद किया गया है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सागर के भाई पवन के भी चोटें लगी हैं।