भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल (अपने स्थापना दिवस) से 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) तक सामाजिक समरसता सप्ताह मना रही है।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवादाता

भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल (अपने स्थापना दिवस) से 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) तक सामाजिक समरसता सप्ताह मना रही है। इसके तहत महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक समरसता अन्न कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं जो की 10 से 12 अप्रैल तक 3 दिवसीय कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम मंडल से लेकर राष्ट्र स्तर तक आयोजित किया जायेगा। समरसता अन्न कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की नेत्रियाँ समाज के विभिन्न क्षेत्रों मेन कार्य कर रही बहनो जो लेखिका, शिक्षिका, कलाकार, डॉक्टर, कारीगर या कोई सामाजिक कार्य करती हो या आंगनबाड़ी की बहने हो, उन्हें अपने घर बुलाकर उनके साथ भोजन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

 

भोजन के साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा देश हित में और देश के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा भी करेंगी, कि किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सार्वभौमिक विकास हुआ है और विशेषकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिये ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन।

 

 

उत्तराखण्ड में इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानति श्रीनिवासन ने की, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की विशेष उपस्थिति रही।
इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत के देहरादून स्थित आवास पर अनुसूचित जाति की महिलाओं को पटका व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही “मोदी@20” पुस्तक भेंट स्वरूप दी।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

इसके पश्चात समस्त बहनो ने साथ में बैठकर भोजन किया और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे में चर्चा भी की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, महिला मोर्चा कि प्रदेश मंत्री कमली भट्ट , रेखा बिंजोला , लक्ष्मी पंवार व महिला मोर्चा की अन्य बहने उपस्थित रही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *