रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के रूप में तोहफा दिया। उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

ख़बर शेयर करें -

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के रूप में तोहफा दिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डंपरों के खिलाफ ग्रामीणों का संघर्ष जारी, सरकार नहीं जागी तो होगी भूख हड़ताल।

 

 

जनपद नैनीताल में गुरूवार को मुख्यमंत्री बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की 25 समूह की महिलाओं द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में 25 स्टॉल लगाकर महिलाओं द्वारा पिरूल राखी, ऐंपण, क्ले राखी,वुड राखी की प्रदर्शनी लगाकर सभी को आकर्षित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीसी के माध्यम से उद्घाटन कर महिलाओं से संवाद किया।

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव 30 अगस्त तक मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

 

 

 

विकास खण्ड भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही लोगों द्वारा स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से सामग्री के साथ ही निर्मित राखियां क्रय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

ख़बर शेयर करें -