वृद्ध ने छह साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश  के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक वृद्ध ने छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति ट्रक चालक है। वह वृद्ध सास और तीन बच्चों के साथ गांव स्थित घर में रह रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर महिला बकरियां चराने के लिए खेत पर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

 

शाम करीब 5:30 बजे जब घर वापस लौटी तो छह वर्षीय पुत्री रोती हुई लहूलुहान हालत में पास पहुंची। बताया कि घर पर आए रामप्रसाद (55) निवासी गांव पडुआ ने उसे कमरे में ले जाकर गलत काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

आरोपी घर से भाग गया था।सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

 

एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *