अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढा भवनाथपुर के निकट एक बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन युवक जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, वाहन की तलाश जारी है

kj
tara