विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में ग्राम क्यारी में बिड़ला विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ जैव विविधता पर कार्यशाला आयोजित की गई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

विश्व जैव विविधता दिवस 22 मई 2023 के उपलक्ष में ग्राम क्यारी में बिड़ला विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ जैव विविधता पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका विषय पर्यावरण संरक्षण एव जन चेतना था। जिसमें 65 स्कूली बच्चों ने प्रकृति सरंक्षण के गुर सीखे। कार्यशाला में “कुमाऊं माटी फाउंडेशन के सदस्यों ने अपना अनुभव, सरंक्षण की परंपरा और जिम्मेदार मानव व्यवहार पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

 

कार्यशाला में वेस्ट वारियर सोसाइटी की पर्यावरण सखीयों ने ठोस अपसिस्ट कचरा नियंत्रण व रखरखाव पर विचार साझा कर ग्राम क्यारी के आसपास व वन छेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

इस दिवस को संपन्न बनाने में रामनगर वन प्रभाग(दचोरी रेंज) के वन रक्षक, ईको विकास समिति क्यारी, व पंचायत सदस्यों व सामुदायिक ईको कैंप(कैंप हॉर्नबिल ने सहयोग दिया।