राज्यपाल का कौसानी दौरा: महिलाओं और युवाओं की सराहना, पर्यटन को बताया भविष्य।

ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल का कौसानी दौरा: महिलाओं और युवाओं की सराहना, पर्यटन को बताया भविष्य।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कौसानी/राजभवन, 
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को बागेश्वर जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी का दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना।

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं की आर्थिक भागीदारी की सराहना की और उन्हें डिजिटल माध्यम से अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बागेश्वर में औषधीय पौधों की खेती को “गेम चेंजर” बताते हुए स्थानीय आर्थिकी को सशक्त बनाने की दिशा में इसे अहम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएनएल बोर्ड की 126वीं बैठक सम्पन्न, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5212 मिलियन यूनिट उत्पादन लक्ष्य निर्धारित।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने “मेरा सपना, मेरा लक्ष्य”, “हेलो बागेश्वर” और नशा मुक्ति अभियान जैसी नवाचारी योजनाओं की जानकारी दी, जिन्हें राज्यपाल ने सराहा और कहा कि “नशा एक सामाजिक संकट है, इससे निपटने के लिए प्रभावी कदम ज़रूरी हैं।”

राज्यपाल ने “घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज” में बदलने के विचार को प्रोत्साहित किया और बागेश्वर को “राष्ट्र की आर्थिक धुरी” बताते हुए युवाओं और संसाधनों के समुचित उपयोग की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

अपने दौरे के अंतिम चरण में राज्यपाल ने कौसानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और योग पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कौसानी को एक “योग वेलनेस डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।