सड़क हादसा : टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को रौंद डाला, हादसे में दो की मौत कई घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कन्नौज जिले में भी फतेहपुर जैसे सड़क हादसे से हड़कंप मच गया है। यहां टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को रौंद डाला। इसके बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। ऑटो रिक्शा में 10 सवारियां बैठी थीं। उसमें से दो की मौत हो गई, जबकि कई की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼 *परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र:* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ के सटीक निर्णय से मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV छानकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका*

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज-तिर्वा रोड पर भौतापुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद डाला। हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

यहां इलाज के दौरान लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ और सवारियों की हालत नाजुक है। उन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है। एक मरने वाले की पहचान औरैया के बेला थाना के भोलापुरवा निवासी सतीश (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *