तेज रफ्तार बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 9 घायल।

तेज रफ्तार बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 9 घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आजमगढ़: जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित मंदूरी हवाई पट्टी के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, राजपुरा में पुलिस ने दबोची 21.86 ग्राम नशीली खेप।

बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। इसी कारण बस हाईवे से फिसलकर सीधे खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को आनन-फानन में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपी को चोरी की रॉयल एनफील्ड संग दबोचा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

kj
tara