सड़क हादसा : ट्रक ने पिकअप यानी छोटा हाथी को टक्कर मार दी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत, 24 घायल

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पानीपत में देर रात सड़क हादसा हो गया,  जानकारी के अनुसार ट्रक ने पिकअप यानी छोटा हाथी को टक्कर मार दी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए। खबर मिली है कि ट्रक ने छोटा हाथी (पिकअप) को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया, बताया जा रहा है कि छोटा हाथी में लगभग 28 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

सभी जींद जिले के कमास खेड़ा गांव से हरिद्वार में स्नान करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही छोटा हाथी पानीपत पहुंचा तो सनौली रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने छोटे हाथी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 12 घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 12 लोगों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया है. पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी सनोली रोड पानीपत पर सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ट्रक के साथ फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।