दो बच्चों मां ने अपने गांव के रहने वाले एक युवक से मंदिर में कर ली शादी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले में दो बच्चों मां ने अपने गांव के रहने वाले एक युवक से मंदिर में शादी कर ली। गांव वालों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। वापस लौटने के बाद इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बीच महिला अपने प्रेमी के साथ बलिया में स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर में पहुंची जहां साथ जीने मरने की कसम खाते हुए दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, कई मामलों का मौके पर समाधान।

 

 

 

दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत बंगरा चखान गांव का है। गांव के रहने वाले राजकुमार प्रजापति की शादी 5 साल पहले बछरजा गांव की रहने वाली रुकमणी के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और रुक्मणी और राजकुमार के 2 बच्चे हुए जिसमें एक लड़की तथा एक लड़का है। इसी बीच गांव के ही रहने वाले सुनील प्रजापति नामक युवक के साथ महिला की नजदीकियां बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में स्कूल बसों की लापरवाही, सुरक्षा नियम तार-तार—मासूम बच्चों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेखबर।

 

 

 

दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मुलाकात करते थे। इसकी जानकारी धीरे-धीरे गांव वालों को होने लगी। जानकारी होने पर महिला के परिजनों द्वारा जब पाबंदी लगाई गई तो उसे यह बात नागवार लगी और प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई। करीब एक माह पहले सुनील प्रजापति और रुक्मणी अपने घर से फरार हो गए। महिला के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में दोनों घर वापस लौट कर आए तो पंचायत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: मुखानी पुलिस का एक्शन, शराब तस्कर गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा।

 

 

 

पंचायत ने भी महिला अपने प्रेमी सुनील के साथ ही रहने की जीत पड़ गई। ऐसे में पंचायत द्वारा भी कोई फैसला नहीं हो सका। इधर प्रेमी के साथ भाग जाने के चलते महिला का पति राजकुमार भी उस पर काफी गुस्सा हुआ।

 

 

राजकुमार ने रुक्मणी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। अब ऐसे में रुक्मणी और सुनील प्रजापति ने बलिया में स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली। महिला और युवक की शादी का फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *