जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने 34.5 लाख रूपये की लागत से कलेक्टेट भवन की छत पर स्थापित 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रूद्रपुर 16 जून 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को 34.5 लाख रूपये की लागत से कलेक्टेट भवन की छत पर स्थापित 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित करने का कुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सके तथा हाइड्रो एनर्जी पर निर्भरता कम से कम हो सके। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट से जिला कार्यालय को 300 से 350 यूनिट बिजली प्रतिदिन प्राप्त होगी। जिससे माह में औषतन 9000 यूनिट बिजली कार्यालय को उपलब्ध होती रहेगी। जिस कारण जिला कार्यालय का विद्युत व्यय बहुत कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

उन्होंने कहा कि पानी, हवा एवं वातावरण बना रहे और हाईड्रो एनर्जी पर निर्भरता कम से कम हो, इसी सोच के साथ सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अन्य सरकारी भवनों में भी सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

 

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
———————————————–

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890